वी बी माणिक
मुंबई बृहन्मुंबई महानगर पालिका मुख्यालय स्थित जनसंपर्क अधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय और लापरवाह हो गए है ये मुफ़्त की पगार ले रहे हैं जनसंपर्क अधिकारी तानाजी कांबले और इसके अधीन कार्यरत उप जनसंपर्क अधिकारी गणेश पुराणिक और सहायक जनसंपर्क अधिकारी किरण कारंडे धनाजी सुर्वे की लापरवाही और मनमानी के कारण आज तक मनपा मुख्यालय में प्रतिदिन समाचार संकलन करने वाले पत्रकारों की लिस्ट तक नहीं है 2023 से अभी तक ये लिस्ट नहीं बना सके राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को आजतक ये सही लिस्ट नहीं दे सके कुछ चाटुकारो को ये अपने लिस्ट में उनका नाम बनाकर रखा है जिसको ये राजनीतिक पार्टियों को देते है वहीं दूसरी ओर उपायुक्त किरण दीघावकर ने दिवाली के निमित्त पत्रकारों के लिए एक पार्टी रखा था जिसमें ये अपने चाटुकार शराबियों को लेकर गया था जिसमें सभी जनसंपर्क अधिकारी शामिल थे इसमें जमकर दारू और नॉनवेज की पार्टी चली मनपा के कई पत्रकारों को तो पता ही नहीं चला इसके अलावा पेपरों में विज्ञापन देने पर पीआरओ सेवशुल्क लेता है किसी भी पीआरओ को अभी तक मनपा के कामकाज की जानकारी नहीं है क्या इनके वरिष्ठ अधिकारी इन सभी के क्रिया कलापों पर क्यों चुप्पी साध रखे है उपायुक्त सामान्य प्रशासन किशोर गाँधी इनकी क्लास क्यों नहीं लेते क्या इनकी गलत कार्यों का समर्थन करते है वहीं अति आयुक्त प्राजक्ता वर्मा इन सभी पर कंट्रोल करने में असमर्थ है बड़े शर्म का विषय है कि मनपा में अब जनसंपर्क विभाग पूरी तरह से लापरवाह निष्क्रिय हो गया है इससे मनपा की साख गिरती जा रही है जो कि किसी भी विभाग का जनसंपर्क विभाग एक आईना होता है लेकिन मनपा का जनसंपर्क विभाग अपने क्रिया कलापों से मनपा के अस्तित्व को चूना लगा रहा है खबर लिखने पर भी मनपा अधिकारी अपनी बेशर्मी का परिचय देते है इसकी जाँच करके जितने जनसंपर्क अधिकारी दोषी है सभी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए वहीं एक उप जनसंपर्क अधिकारी दर दर भटक रहा है उसको बैठने की कैबिन में तानाजी ने सोशल मीडिया वालों को बिठा रखा है ये आपसी कलह में जूझ रहे कोई एक दूसरे को देखना नहीं चाहता है इसकी जानकारी किशोर गाँधी को भी है
