इस विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कुल 2,498.66 मीट्रिक टन कचरा एकत्र कर उसका उचित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया।
इस संबंध में ठोस कचरा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मुंबई के समुद्र तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। विशेष रूप से मानसून के दौरान ज्वार-भाटा के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, थर्माकोल, लकड़ी के अवशेष, जलीय वनस्पतियां तथा अन्य प्रकार का कचरा समुद्र तटों पर बहकर आता है। इसे तत्काल हटाने के लिए विशेष सफाई दल तैनात किए गए हैं। ये दल नियमित रूप से समुद्र तटों का निरीक्षण कर कचरे का संग्रह एवं उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर रहे हैं।
समुद्र तटों की स्वच्छता बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे समुद्र तटों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में महानगरपालिका के प्रयासों का सहयोग करें।