
वी बी माणिक
मुंबई इस वर्ष गणेश चतुर्दशी गणेश विसर्जन पर गिरगांव चौपाटी दादर चौपाटी जुहू चौपाटी पर मुंबई और देश विदेश से आए भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए थे सारे श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया पुढच्या वर्षी लवकर या के नारे लगाते दिखाई पड़े अधिकारी राजनीतिक दलों के नेता महापौर और पुलिसकर्मी तैनात थे पर इस वर्ष पहले जैसा भीड़ नहीं दिखाई पड़ा जगह जगह पर राजनीतिक दलों द्वारा पंडाल बनाकर गणेश भक्तों का स्वागत किया जा रहा था छोटे बड़े सभी गणपति कतार से विसर्जन के लिए जा रहे थे महापालिका द्वारा बनाए गए पंडाल में शाम 4 बजे तक कोई मेहमान नहीं आया था नहीं तो हर दोपहर से ही मेहमानों का तांता लग जाता था वहीं इस वर्ष डीजे की आवाज पूरी तरह बंद रहा केवल ढोल ताशे की आवाज ही सुनाई पड़ रही थी इस वर्ष महापौर द्वारा गणेश मूर्ति और भक्तों पर हेलिकाप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था नहीं किया गया था। क्या वजह थी यह भी।कोई बोलने को तैयार नहीं था पिछले वर्षों की तरह इस बार व्यवस्था में भी काफी अभाव था वहीं कल फिर लालबाग के राजा में गर्मी के कारण एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर मिली है इस बार गणपति बप्पा नाराज लगते है अब तक 4।की मौत हो चुकी है गणपति पंडालों में दर्शनार्थियों पीने का पानी की काफी परेशानी हुई जौर गर्मी में व्यवस्था का अभाव देखने को मिला इसकी जवाबदेही किसकी है मनपा प्रशासन या गणपति पंडालों की है वहीं गिरगांव चौपाटी पर मनपा की सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी डी वार्ड के वार्ड ऑफिसर ने 20 बाउंसर को अलग से तैनात कर रखा था जिसके कारण सुरक्षा विभाग में नाराजगी दिखाई पड़ी शाम होते होते जनसैलाब इतना ज्यादा हो गया कि पुलिस को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया इस बार लोगों में उत्साह की कमी दिखाई पड़ी
