
मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अमेरिका और चीन भी मेड इन इंडिया के मुरीद हो गए हैं।
आज एक बयान मे शिवसेना के नेता भवानजी ने कहा कि दुनियाभर में मिडिल क्लास टेंशन के बीच भारत की कमाई कई गुना बढ़ी है. अगस्त 2026 में देश के सामानों का एक्सपोर्ट 26.12% बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंच गया. पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 34.74 अरब डॉलर था. निर्यात में इस तेज बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका को भेजी गए सामानों में आया उछाल रहा है. अगस्त में अमेरिका को भारत का निर्यात 20% से ज्यादा बढ़कर 8.32 अरब डॉलर हो गया. पिछले साल इसी महीने यह 6.83 अरब डॉलर था. इसके अलावा रुपये की कमजोरी से भी भारतीय सामान की विदेशों में मांग बढ़ने में मदद मिली है.*
*अगस्त 2026 में भारत का सामानों का एक्सपोर्ट 26.12% बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंच गया.*
