
जितेंद्र सालुंके
सद्गुरु मंगेशदा क्रिया योग फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु योगीराज डॉ. मंगेशदाजी को ‘विश्व लीडर डॉ. बी. आर. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। लंदन में हाल ही में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उनके अभिनव और उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वभर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस भव्य पुरस्कार समारोह में देश-विदेश के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें विश्व लीडर टेकमीडिया के निदेशक श्री शिरीष बी. रामटेके, मेफेयर के बैरन तथा यूके संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर, ब्रिटिश-भारतीय उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. कृष्णा पुजारा, पूर्व विधायक श्री विजयभाई गिरकर, पद्मश्री डॉ. कल्पना सरोज सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित थे।
पुरस्कार स्वीकार करते हुए डॉ. मंगेशदा ने कहा, “महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का जो सपना था—एकता और एकात्मता—वह तभी साकार हो सकता है, जब हम सभी एकजुट होकर इस यात्रा को इसी तरह आगे बढ़ाते रहें।” इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन विश्व लीडर टेकमीडिया के निदेशक श्री शिरीष बी. रामटेके ने किया था।
पिछले कई दशकों से सद्गुरु डॉ. मंगेशदाजी क्रियायोग के अनुसंधान, योगशास्त्र के वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा योग के प्रसार के लिए अथक कार्य कर रे है। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक योगशास्त्र को पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं जनोपयोगी उपक्रमों के माध्यम से वे मानवता, निःस्वार्थ प्रेम और क्षमाशीलता का संदेश दे रहे हैं।
उनके इस उल्लेखनीय कार्य का इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के माध्यम से सम्मान किया जा चुका है। मॉरीशस में उन्हें ‘योग शिरोमणि’ जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के बाली में ‘ग्लोबल इंडियन अचीवर अवॉर्ड’, साथ ही ए. पी. जे. अब्दुल कलाम अवॉर्ड, लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘महात्मा गांधी अहिंसा सम्मान’, इंडो-वियतनाम अवॉर्ड, योग रत्न पुरस्कार और इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड सहित अनेक पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। ‘आई प्लेज, वी प्लेज’ अभियान के माध्यम से मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य भी उन्होंने किया है।
‘विश्व लीडर डॉ. बी. आर. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ उनके अनेक दशको की लंबी सममाजसेवा, योग प्रसार और मानव कल्याण के कार्यों में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। योग, सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवता का संदेश दुनियाभर में पहुंचाने वाले सद्गुरु डॉ. मंगेशदा के कार्यों का लंदन में हुआ यह सम्मान निश्चित रूप से उनके शिष्यों और उनके कार्य से जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व का विषय है।
Photo Caption (पुरस्कार स्वीकारते हुए सद्गुरु योगीराज डॉ. मंगेशदा। उनके दाईं ओर विश्व लीडर टेकमीडिया के निदेशक श्री शिरीष बी. रामटेके, जबकि बाईं ओर कैप्टन विजय बामबोले, सेवानिवृत्त IRS अधिकारी श्री सुभाचन राम और ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्त्री डॉ. कृष्णा पुजारा।)
