
14 जून को मीरा रोड स्थित शिवार गार्डन में ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य सवर्ण महासम्मेलन एवं स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का आगमन हुआ इस दौरान समाज के प्रबुद्ध, वरिष्ठ एवं सम्मानित जनों से भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन संगठन को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सवर्ण समाज के सभी आए हुए अतिथियों द्वारा इस भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राजन मिश्रा जी, श्रीमती निशा तिवारी जी एवं उनकी संपूर्ण समर्पित टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने हमें इस महत्वपूर्ण सामाजिक मंच पर समाज के सभी सवर्णों को आमंत्रित कर अपार स्नेह व सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों के विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं समाजहित के प्रति समर्पण निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
समाज की एकता, संगठन, संस्कारों के संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा समाज को एक नई दिशा प्रदान करने का कार्य करते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर समाज के हर व्यक्ति तक विकास, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा की भावना को पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें और एक सशक्त, संगठित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
सफल आयोजन हेतु ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन की संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा जी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन की टीम
श्री राधेश्याम तिवारी जी हृदय नारायण मिश्रा जी विनोद तिवारी जी
राजन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्षा मुकेश त्रिपाठी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष कबीता पांडेय राष्ट्रीय सचिव राहुल उपाध्याय राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतीश उपाध्याय राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेश दुबे राष्ट्रीय कमलेश दूबे राष्ट्रीय संरक्षक संरक्षक आशीष मिश्रा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अंकित मिश्रा उपाध्यक्ष सरिता तिवारी नालासोपारा शहर अध्यक्ष रंजना उपाध्याय उपाध्यक्ष पूजा पांडेय ठाणे जिला अध्यक्ष l
भारत माता की जय! 🇮🇳
देश, राज्य और समाज की सेवा के लिए हर पल, हर क्षण समर्पित।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन
