
वाराणसी : अजय उपाध्याय
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है और उनको उन्नत सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयत्नशील है इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.जे.चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय वाराणसी में नव स्थापित शिशु आहार कक्ष (बेबी फीडिंग बूथ) का उदघाटन 16 जून,2026 को मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वानी जैन ने फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन कार्यकारीणी की सदस्याएं, मंडल चिकित्सालय के सभी चिकित्सकगण एवं पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा वाणी जैन ने कहा कि यह शिशु आहार कक्ष (बेबी फीडिंग बूथ) वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के प्रयास से लेडीज सर्किल वाराणसी स्वयं सेवी संस्था द्वारा मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में शिशु आहार कक्ष (बेबी फीडिंग बूथ) का प्रावधान किया गया है। शिशु आहार कक्ष की स्थापना से अस्पताल में आने वाले महिलायों को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने एवं उनकी देखभाल के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, आरामदायक एवं गोपनीय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उद्घाटन के पश्चात मंडल महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा ने शिशु आहार कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस कक्ष में बैठने की आरामदायक व्यवस्था, स्वच्छता, उचित प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। जो की रेलवे अस्पताल में आने वाली माताओं एवं शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। यह उन्हें अपने शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए एक सहज, सुरक्षित, स्वच्छ और निजी स्थान प्रदान करेगा। इसमें आरामदायक बैठने की व्यवस्था है, वेंटिलेशन और स्वच्छता बनाए रखी जाएगी जो सभी मताओं के लिए आसानी से उपलब्ध रहेगा। इससे महिलायों सहित शिशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल एवं पोषण में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर मंडल चिकित्सालय के सेमिनार कक्ष में स्तनपान जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्षा वानी जैन,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर. जे. चौधुरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा कल्पना दुबे ने स्तनपान के महत्व और लाभ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को स्तनपान कराने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा चौधुरी ने किया।
