
जितेंद्र साळुंखे
*मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबू भाई भवानजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर कच्छ की तर्ज पर विदर्भ और मराठवाड़ा की सूखे की समस्या का समाधान करने की मांग की है।*
*भवानजी ने पत्र में कहा है कि विदर्भ और मराठवाड़ा में हर साल पड़ने वाले सूखे से इस क्षेत्र के लोगों की हालत खराब हो जाती है। अब इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की जरूरत है।* *उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने कच्छ तक नर्मदा का पानी पहुंचाकर वहाँ सूखे की समस्या का स्थायी समाधान किया ठीक उसी प्रकार से अब विदर्भ और मराठवाड़ा की सूखे की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र से पानी मराठवाड़ा और विदर्भ तक पहुंचाया जाना चाहिए ताकि इन क्षेत्रों में सूखे की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाए।*
*उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ विदर्भ और मराठवाड़ा में अधिकाधिक उद्योगों की स्थापना की जानी चाहिए ताकि वहां के लोगों के पास रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों।*
*उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण अनुकूल रहे वहां वर्षा को आकृष्ट किया जा सके।* *उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भयंकर सूखे का सामना कर रहे विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों की मदद के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि लोग इस बार सारे त्यौहार सादगी से मनाएं और किसानों की हर संभव मदद करें।*
भवानजी ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में बारिस कम गिरने से वहां सूखा (दुष्काल) है, हमारे किसान अन्नदाता परेशान है, उन्हें मदद की जरूरत है , इस लिए हमारा कर्त्तव्य है जिम्मेदारी है हम उन किसानों की मदद करें जो सूखे से पीड़ित हैं।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री किसानों के नाथ , एकनाथ शिंदे जी ने महाराष्ट्र के सभी लोगों को अपील की है कि आप सभी उन्हें मदद करे और इसके लिए हर त्योहार महोत्सव, सादगी से मनाएं और महाराष्ट्र के अकालग्रस्त लोगों को हर संभव मदद करें।
बता दें कि इसके लिए शिवसेना गुजराती सेल के अध्यक्ष बाबूभाई भवानजी के नेतृत्व में एक टीम विदर्भ और मराठवाड़ा में निरीक्षण करने जा रही है। इसके बाद उद्योग और व्यापार से जुड़े लोगों और समाज के अन्य लोगो से मदद के लिए अनुरोध किया जाएगा और किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
