
सामाजिक संस्था नेशनल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मुंबई में स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत क्रांतिवीर मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एवं मुंबई के पूर्व डेप्युटी मेयर बाबुभाई भवानजी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दिवंगत क्रांतिवीर शहीद भरत तिवारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ विधायक श्री कालिदास कोळमकर जी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजेंद्र गवई जी, शिवसेना की एमएलसी श्रीमती मनीषा कायंदे जी, भाजपा के पूर्व मंत्रीऔर महाडा के अध्यक्ष श्री मधु चौहान जी , संस्था के ट्रस्टी श्री राजसाहेब मेहता जी, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत कुमार जी, विनोद तलरेजा जी, राजेश देढ़िया जी, सुरेंद्र मिश्र जी, राकेश जगताब जी, तथा सहयोगी शिरीष परब, महेश सुर्वे, मिलिंद सारंग सहित भाजपा, शिवसेना, आरपीआई के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने भरत तिवारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने की मांग की।
विनम्र श्रद्धांजलि।
जय हिंद! 🇮🇳
