
के. रवि (दादा)
ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती बैंक के निदेशक पद के लिए हुए चुनाव में प्रसिद्ध , एवं बुद्धिमान . विधायक किसन कथोरे और हितेंद्र ठाकुर के सर्वदलीय ‘सहकार पैनल’ ने 21 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज कर जिला बैंक पर अपनी जादुई छाप बरकरार रखी है।
इसके साथ ही भाजपा समर्थित ‘परिवर्तन पैनल’ ने चार और निलेश सांबरे के रूप में एक निर्दलीय निदेशक बैंक के लिए चुने गए हैं। इस जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिला बैंक पर बहुजन विकास अघाड़ी के अध्यक्ष . हितेंद्र ठाकुर, विधायक . किसन कथोरे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जादू बरकरार हुवा है।
ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती बैंक के 21 निदेशकों में से 10 निदेशक निर्विरोध चुने गए थे। शेष 11 निदेशकों के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को हुई। इसमें ‘सहकार पैनल’ ने अपना विजयी करिश्मा कायम रखते हुए भाजपा द्वारा दी गई चुनौती को विफल कर दिया। साथ ही, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील के ‘परिवर्तन पैनल’ को करारी हार का सामना करना पड़ा और यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा के ही बुद्धिमान विधायक किसन कथोरे और हितेंद्र ठाकुर का जादू अब भी मजबूत है।
भाजपा की मदद से हितेंद्र ठाकुर के भांजे हार्दिक राउत ने बगावत कर चुनौती दी थी।
अंततः उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, हितेंद्र ठाकुर और विधायक किसन कथोरे के सर्वदलीय ‘सहकार पैनल’ ने कमाल करते हुए ‘परिवर्तन पैनल’ को पराजित किया।
देखा जाए तो ठाणे जिले ख़ासकर मुरबाड , बदलापुर , अंबरनाथ कल्याण विभाग में ‘किसन कथोरे’ नाम सिर्फ एक प्रसिद्ध नाम ही नहीं बल्कि सहकारिता क्षेत्र की बुद्धिमत्ता का एक प्रभावी खजाना है। जिसका विकासात्मक उपयोग सहकारिता क्षेत्र के कई लोग उचित तरीके से करवा ले सकते हैं।
विशेष रूप से, बुद्धिमान विधायक किसन कथोरे का पारदर्शी सहयोग हमेशा जरूरतमंदों एवं किसानों के लिए के मददगार साबित हुआ है।
